• 9691011442, 9981544667
  • kmitiwari13@gmail.com
  • विश्व सम्राट संकट मोचन हनुमान मंदिर खामबाबा टीला अशोकनगर रोड वैस नगर विदिशा

 

श्रीराम नाम लेखन का उद्देश्य

 

श्रीराम नाम लेखन की वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य श्री राम नाम का प्रचार एवं लेखन करवाना है। आप इस पावन वेवसाइट  www———- में जाकर अपना एकाउंट रजिस्टर कर सकते है,फिर रजिस्टर करने के बाद जब आप लॉगिन करेंगे तो आपका एक अलग अकाउंट बन जायेगा और आप जितनी बार भी राम नाम लिखेंगे वो राम नाम ऑनलाइन संग्रहित हो जायेगा। आप जितने भी राम नाम लिखते है , हम सेवक उनका प्रिंटआउट निकलवा के श्री अयोध्या जी धाम ले जाएंगे । सर्वप्रथम हम आप सभी के द्वारा लिखे हुए राम नाम धन की सूचि एवं श्री राम नाम धन का प्रिंटआउट श्री हनुमान जी महाराज जी को दिखायगे | और फिर श्री कनक भवन जो कि श्री अयोध्या जी धाम में श्री सीताराम जी भगवान् जी का प्रधान मंदिर है वहां जाकर आपके द्वारा लिखे हुए श्री राम नाम धन को उनके श्री चरणों में समर्पित करेंगे । उसके उपरांत आपका राम नाम धन श्रीराम नाम लेखन को अयोधया जी में जमा करवायगे है। एक बार फिर सभी भक्तो से अनुरोध है कृपया ज्यादा से ज्यादा श्री राम नाम लिखे एवं अपने मित्रों परिजनों और अन्य को प्रेरित करे श्री राम नाम लिखवाने से। प्रभु श्री राम जी की कृपा सभी पे बनी रहे इसी आशा के साथ श्रीराम नाम चरण सेवक  टीम की राम राम ।

 

 

 

 

श्रीराम नाम की महिमा

 

कलयुग में न जप है न तप है और न योग ही है।सिर्फ राम नाम ही इस कलिकाल में प्राणी मात्र का सहारा है। श्री राम चन्द्र जी सहज ही कृपा करने वाले और परम दयालु हैं उस पर उनका नाम तो प्राणी मात्र को अभय प्रदान करने वाला और परम कल्याण कारी है।कलयुग में श्री राम नाम का लिखित जाप सभी पापों को नष्ट कर मुक्ति प्रदान करने वाला है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस वेबसाइट का निर्माण किया जा  रहा  है।आप सबसे हमारा अनुरोध है जितना अधिक संभव हो श्री  राम नाम का लिखित जप करें।और अपने मित्रों को भी बताबे, और नित्य लगभग आप 1,100,11,000,1,00000, 2,00000, और इससे अधिक तक श्रीराम लेखन कर सकते हैं| हम सब श्री राम नाम लिखें और दूसरों से भी लिखबाये, इसी में हम सब का कल्याण है। यह एक तरह की बैंक है|

श्रीराम नाम लेखन  बैंक से जुड़े रहने के लिए हम आप सभी भक्तों को आग्रह करते हैं। राम जी की करूँना मई कृपा से आप सभी भक्त जनों का संग हमें प्राप्त होगा । श्रीराम नामलखन बैंक वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य श्री राम नाम का प्रचार एवं लेखन करवाना है। इस वेबसाइट के संस्थापक  महंत श्री श्री रामदास जी महत्यागी जी  है । श्री राम नाम बैंक आज कल के युवा वर्ग और परम आदरणीय वृद्धजनों को राम नाम जप करवाने हेतु सदा प्रयत्नशील रहा है। युवा वर्ग के लिए ऑनलाइन वेबसाइट www.———- जहां वो सहजता पूर्वक श्री राम नाम लिख सकते हैं ।

श्री राम नाम बैंक से जुड़े रहने के लिए हम आप सभी भक्तों को कोटि कोटि प्रणाम करते हैं।श्री राम जी की महती कृपा से आप सभी भक्त जनों का संग हमें प्राप्त हुआ। राम नाम बैंक वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य श्री राम नाम का प्रचार एवं लेखन करवाना है। इस वेबसाइट के संस्थापक  महंत श्री श्री रामदास जी महत्यागी जी   है । श्री राम नाम बैंक आज कल के युवा वर्ग और परम आदरणीय वृद्धजनों को श्री राम नाम जप करवाने हेतु सदा प्रयत्नशील रहेगा |युवा वर्ग के लिए ऑनलाइन वेबसाइट www.——-जहां वो सहजता पूर्वक श्रीराम नाम लेखन एप्लिकेशन डाउनलोड कर सहजता से लिख सकते हैं

 हम आपको जिस बैंक के बारे में बता रहे हैं, वो एक आध्यात्मिक बैंक है। इस बैंक सेवाएं जो उपलब्ध रहेंगी, वह इस प्रकार रहेंगी| मतलब इस श्रीराम नामी  बैंक में न रुपये पैसे जमा होंगे, और न ही रुपये पैसे लोन के रूप में मिले लेंगे। बल्कि प्रयागराज के इस आध्यात्मिक बैंक में श्री राम नाम ही जमा होगा और श्री राम नाम ही लोन के रूप में मिलेगा।